फरीदाबाद में चलती वैन में महिला से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
Faridabad news in hindi : हरियाणा के फरीदाबाद में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ चलती वैन में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस ...
Faridabad news in hindi : हरियाणा के फरीदाबाद में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ चलती वैन में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की बहन के अनुसार, शाम 8:30 बजे उसकी बहन ने कॉल कर बताया था कि घर में विवाद के बाद वह अपनी सहेली के घर जा रही है। देर रात करीब 12 बजे जब वह ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक इको वैन आकर रुकी, जिसमें दो युवक पहले से मौजूद थे।
आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने लड़की को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कार में बैठाया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे पीटा गया। उसके चेहरे और सिर में काफी चोटें आई। आरोपियों ने रेप के बाद पीड़िता को सड़क के किनारे फेंक दिया।
रात 3:30 बजे पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल किया। वह रो रही थी और ठीक से बोल नहीं पा रही थी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे गंभीर रूप से घायल पाया। चेहरे पर गहरी चोटें थीं और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि फरीदाबाद के अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta



