CM धामी बोले- प्रदेश में बेहतर हो कानून व्यवस्था, अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था को ...
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 5 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे।
खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 5 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
ALSO READ: CM धामी ने एंजेल चकमा के परिजनों से की बात, उत्तराखंड सरकार ने दी 4.12 लाख की मदद
प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे। पर्यटकों को जांच के नाम पर बेवजह परेशान भी न किया जाए।
पुलिस की ओर से नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं आतिथ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। नववर्ष के अवसर पर सभी जनपदों में यातायात प्रबंधन के साथ मूलभूत सुविधाओं तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
ALSO READ: उत्तराखंड में अवैध कब्जों पर CM पुष्कर धामी का बुलडोजर एक्शन, 10 हजार एकड़ सरकारी भूमि को कराया मुक्त
देहरादून में जिन स्थानों पर सड़कों पर अतिक्रमण की समस्याएं आ रही हैं, उन्हें सख्ती से हटाया जाए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें।
10 जनवरी तक चलेगा प्री SIR : प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले प्री-SIR यानी बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। पहले यह अभियान 31 दिसंबर तक चलना था। अब मतदाताओं की सुविधा के लिए इसकी अवधि 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
ALSO READ: CM धामी ने एंजेल चकमा के परिजनों से की बात, उत्तराखंड सरकार ने दी 4.12 लाख की मदद
इसके तहत वर्तमान मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। वर्तमान में प्री एसआईआर अभियान में लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग भी कर दी गई है।
Edited By : Chetan Gour



