प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का आज 129 वा एपिसोड प्रसारित किया गया
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का आज 129 वा एपिसोड प्रसारित किया गया
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का आज 129 वा एपिसोड प्रसारित किया गया
रुद्रपुर - आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 129 वां एपिसोड प्रसारित किया गया। जो 22 भाषा और 29 बोलियां में सुना गया। वार्ड नंबर 8 विवेक नगर बूथ संख्या 42 ट्रांजिट कैंप में मुकेश कुमार राय के प्रतिष्ठान पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने अपने सहयोगियों के साथ मन की बात का प्रसारण सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत देश को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की। जिसमें सुरक्षा, खेल, विज्ञान, कला, शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्र रहे ।जिसमें भारत देश ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत छाप छोड़ी और विश्व के मानचित्र पर अपने आप को अंकित किया। चुघ ने कहा कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मन की बात कार्यक्रम में बताया कि किस प्रकार से इस ऑपरेशन से पूरा देश गर्व से भर गया था क्योंकि देश किसी भी प्रकार से सुरक्षा से समझौता नहीं करता और दुश्मन देश को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए करारा जवाब दिया गया था। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर अभियान चलाया गया जिसमें लाखों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में आस्था संस्कृति की विरासत एक साथ चल रही है। प्रयागराज कुंभ का आयोजन पूरी दुनिया को चकित करने वाला था। अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण ने देश को गर्व से भर दिया। लगातार देश में स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि देश को प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 नई उम्मीद के साथ आ रहा है और देश 2026 में भी नई उपलब्धियां को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया देश की युवा शक्ति को देख रही है क्योंकि देश के युवाओं में सदैव कुछ नया करने का जुनून है। आने वाले दिनों में देशभर में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर के रूप में मनाई जाएगी जिसको लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और लगातार युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को आगे ला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दुबई में कन्नड़ पाठशाला से हजारों बच्चे जुड़े। काशी के बच्चे तमिल भाषा सीख रहे हैं। फिजी में भारतीय संस्कृति को बढ़ाने के प्रयास किया जा रहे हैं। जिससे प्रतीत होता है की पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। इसके अलावा पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग देश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का भी जिक्र किया। इस दौरान शिव कुमार ,मुकेश कुमार राय, सुरेंद्र गुप्ता, शिव कुमार, अजय मिश्रा ,कमल कोली, मोहित सक्सेना ,धर्मेंद्र गंगवार, अजय कुमार ,राजू कुमार, विशाल गुप्ता ,अवधेश सक्सेना, सुनील कुमार ,रवि कुमार ,वर्षा गुप्ता आदि मौजूद थे



