प्रदेशभर के एडेड इंटर कॉलेजों को मिले 624 प्रवक्ता:शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवंटित किए विद्यालय
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) इंटर कॉलेजों को 16 विषयों के 624 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार रात इन चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिए। इस भर्ती के लिए आवेदन चार साल पहले लिए गए थे, और अब यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। विद्यालय आवंटन की सूची आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जारी कर दी गई है। यह बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया लगभग चार साल पुराने विज्ञापन से जुड़ी है। वर्ष 2022 में इसके पद विज्ञापित किए गए थे। शुरुआती एक-दो साल तक नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन और अन्य प्रशासनिक कारणों से यह भर्ती ठप पड़ी रही। पिछले छह महीनों में आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व में इस प्रक्रिया पर युद्धस्तर पर काम हुआ। इसी का परिणाम है कि लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और परिणाम के बाद अब रिकॉर्ड समय में विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस भर्ती के अंतर्गत 16 विषयों - फिजिक्स, होम साइंस, हिस्ट्री, एजुकेशन, इंग्लिश, एग्रीकल्चर, कॉमर्स, सोशियोलॉजी, सेविक्स, मैथेमैटिक्स, इकोनॉमिक्स, संस्कृत, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, हिंदी और आर्ट्स - की लिखित परीक्षा 09 व 10 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम महीने भर के भीतर 02 जून 2026 को घोषित कर दिया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 15 से 27 जून 2026 के बीच हुआ। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम चयन परिणाम 07 जुलाई 2026 को घोषित किया था। विद्यालय आवंटन जारी
चयन के सभी पड़ाव पार करने के बाद नियमावली, 1998 के नियम 12(10) के प्रावधानों के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 को सफल अभ्यर्थियों को उनके शिक्षण संस्थान आवंटित कर दिए गए हैं। इस तेज कार्रवाई से लंबे समय से नियुक्ति की आस लगाए बैठे अभ्यर्थियों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय आवंटन जारी
चयन के सभी पड़ाव पार करने के बाद नियमावली, 1998 के नियम 12(10) के प्रावधानों के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 को सफल अभ्यर्थियों को उनके शिक्षण संस्थान आवंटित कर दिए गए हैं। इस तेज कार्रवाई से लंबे समय से नियुक्ति की आस लगाए बैठे अभ्यर्थियों में हर्ष का माहौल है।