पूर्व विधायक ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें नमन किया
पूर्व विधायक ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें नमन किया

पूर्व विधायक ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें नमन किया
रूद्रपुर । पूर्व विधायक राराजकुमार ठुकराल ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पंतनगर पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि भारत को विकास के पथ पर अग्रसर करने में पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने अहम भूमिका निभाई थी। वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने तेजी से विकास कार्य कराए। पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने समाज के हर वर्ग के विकास को जीवन पथ पर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। अंग्रेजी हुकूमत के आगे वे कभी नहीं झुके। उन्होंने कहा कि इस तराई में आए हुए पंजाबी और बंगालियों को बसाने का काम भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने किया । उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी की कमान सौंपी गयी। केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में भी गोविंद बल्लभ पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों का सफलता से सामना किया। वह वास्तव में भारत की राजनीति में मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इस अवसर पर संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, आनन्द शर्मा, बंटी कोली आदि भी मोजूद थे।