पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की प्रतिमा पर फेंका कीचड़:कुरुक्षेत्र में JJP कार्यकर्ताओं में नाराजगी, विरोध जताते हुए किया साफ

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की प्रतिमा पर कीचड़ फेंके जाने से पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जननायक जनता पार्टी (JJP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर फेंका गया कीचड़ साफ किया और घटना पर कड़ा विरोध जताया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे JJP के नेताओं को घटना की सूचना मिली। पार्टी के नेताओं का कहना है कि शरारती तत्वों ने देवी लाल पार्क में लगी चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर कीचड़ और गारे के लोथड़े फेंक दिए। हालांकि, उन्होंने कीचड़ को प्रतिमा से साफ कर दिया, लेकिन घटना को लेकर कल शनिवार को मीटिंग बुलाई गई है। हरकत बहुत ही निंदनीय- योगेश शर्मा सूचना पाकर थानेसर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके योगेश शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया। साथ ही कहा कि यह सिर्फ एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि हरियाणा की उस सोच और विरासत का अपमान है, जिसे लोग जननायक के नाम से जानते हैं। चौधरी देवीलाल को जनता ने सम्मान दिया। इस तरह की हरकत बेहद निंदनीय है। शाम करीब 7 बजे मिली सूचना योगेश शर्मा ने कहा कि शाम करीब 7 बजे उन्हें किसी बुजुर्ग व्यक्ति का फोन आया था, जिसने पार्क में प्रतिमा पर कीचड़ फेंके जाने की जानकारी दी। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो प्रतिमा पर गारे एवं कीचड़ के लोथड़े पड़े हुए थे। सबसे पहले उन्होंने प्रतिमा की सफाई की। चेहरे और पगड़ी तक फेंका शरारती तत्वों ने प्रतिमा के चेहरे को पगड़ी तक को निशाना बनाया। बताते चलें कि करीब ढाई दशक पहले पिपली में ताऊ देवी लाल पार्क का निर्माण किया गया था। उस समय पार्क में पूर्व उप-प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाई गइ थी। आरोपी पर कार्रवाई की मांग उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है, यह जांच का विषय है, लेकिन जिसने भी यह हरकत की है उसकी मानसिकता बेहद घटिया है। प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग रखी। ताऊ देवी लाल जीटी रोड पर स्थित है। दिन दिहाड़े इस तरह की हरकत से प्रशासन की नीयत पर सवाल उठता है। सुबह करेंगे मीटिंग योगेश शर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई इस तरह समाज में माहौल खराब करने की कोशिश न करे। कल शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। उस मीटिंग के बाद कोई सख्त फैसला लिया जाएगा। प्रतिमा स्थल पर दोबारा सफाई अभियान चलाया जाएगा।

May 8, 2026 - 21:04
 0