पूर्णिया में देवी दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़:1927 से चली आ रही है परंपरा आज भी कायम, हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई
पूर्णिया में चैत्र नवरात्र के मौके पर आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। शहर के भट्टा बाजार स्थित रामकृष्ण मठ में मां दुर्गा के दिव्य रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। महानवमी के अवसर पर शुक्रवार को सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। पूरा मठ परिसर ढाक और शंख की ध्वनि से गुंजायमान है। यहां 1927 से प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। भक्ति और आस्था का ऐसा ही समागम गुलाबबाग स्थित सुनौली चौक दुर्गा स्थान में है। देवी के दर्शन के लिए नवमी पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने महानवमी के दिन माता के दरबार में हाजिरी लगाई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए महानवमी पर कन्या पूजन को लेकर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। सुबह 9 बजे के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मठ पहुंचीं। जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। रात 9 बजे मां को भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा पंडाल में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मां के दर्शन के लिए उमड़े रहे। जय माता दी और जय दुर्गे के जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के बीच हलवा, खीर और बुंदिया प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। पूरे मठ को आकर्षक तरीके से सजाया गया स्वामी जितेंद्रानंद ने बताया कि यहां चैत्र नवरात्र में दुर्गा पूजा की परंपरा वर्ष 1927 से चली आ रही है। पिछले करीब 99 वर्षों से यह परंपरा लगातार जारी है। यहां बंगाली रीति- रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल भी वासंती दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है और पूरे मठ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा के बाद पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे, जिसके बाद से लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अब तक हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं। मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हर साल परिवार के साथ यहां आते हैं। उनका मानना है कि मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन मात्र से मन को शांति मिलती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
Mar 28, 2026 - 11:22
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.