नवादा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:छापेमारी में आपत्तिजनक सामग्री-दवाएं बरामद,घनी आबादी वाले मोहल्ले से 2 लड़कियों समेत 4 अरेस्ट

नवादा के घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे एक अवैध सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो युवतियों समेत चार लोगों को अरेस्ट किया गया है। छापेमारी पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक की देखरेख में डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में छापेमारी कर मौके से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और कुछ दवाएं बरामद की हैं। मकान मालिक की भूमिका की हो रही जांच पुलिस के अनुसार, यह रैकेट सरवन यादव नामक व्यक्ति के मकान में संचालित किया जा रहा था। मकान मालिक स्वयं वहां नहीं रहते थे और उन्होंने मकान किराए पर दे रखा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मकान मालिक की भूमिका इस पूरे मामले में कितनी रही है। मकान के पास कचरे के ढेर से मिली शराब की बोतलें छापेमारी के दौरान मकान के पास कचरे के ढेर से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम भी बरामद हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही थी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की बोतलों का मिलना एक गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी नहीं थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Jan 30, 2026 - 15:18
 0