नवनियुक्त एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने संभाली कमान; जनपद के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी कर स्पष्ट की प्राथमिकताएं

नवनियुक्त एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने संभाली कमान; जनपद के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी कर स्पष्ट की प्राथमिकताएं

Feb 18, 2026 - 13:35
 0
नवनियुक्त एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने संभाली कमान; जनपद के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी कर स्पष्ट की प्राथमिकताएं

*नवनियुक्त एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने संभाली कमान; जनपद के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी कर स्पष्ट की प्राथमिकताएं*

➡️ *जनसुनवाई एवं पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर दिया जोर ।*

➡️ *जनपद पुलिस को किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भी दिए गए कड़े निर्देश*

➡️ *"पीड़ितों की तत्काल सुनवाई और महिला सुरक्षा सर्वोपरि, नशे के सौदागरों और अपराधियों पर होगा कड़ा प्रहार": एसएसपी अजय गणपति*

➡️ *साइबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के भी दिए निर्देश*

जनपद ऊधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति द्वार कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ प्रथम समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उनके द्वारा अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं से रूबरू कराते हुए स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

*जनसुनवाई एवं पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग:* एसएसपी ने निर्देश दिए कि थानों और चौकियों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित हो ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और सुदृढ़ हो सके।

*महिला सुरक्षा एवं त्वरित कार्रवाई:* महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। एसएसपी ने महिला संबंधी प्रकरणों में बिना किसी देरी के त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

*नशा मुक्ति की ओर कड़े कदम:* नशे के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ड्रग तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और युवाओं को इस दलदल से बचाने हेतु प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

*साइबर अपराध पर लगाम:* बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए साइबर सेल और थानों को निर्देशित किया गया कि साइबर ठगी के मामलों में तत्काल रिस्पांस दिया जाए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ की जाए।

*यातायात प्रबंधन:* शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए।

*सत्यापन अभियान:* जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर 'सत्यापन अभियान' चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि बाहरी व संदिग्ध लोगों की पहचान हो सके।