नई घास मंडी में 16वां श्री शिव जागरण आयोजित, अतिथि के रूप में पहुंचे भारत भूषण चुघ

नई घास मंडी में 16वां श्री शिव जागरण आयोजित, अतिथि के रूप में पहुंचे भारत भूषण चुघ

Sep 15, 2026 - 23:41
 0
नई घास मंडी में 16वां श्री शिव जागरण आयोजित, अतिथि के रूप में पहुंचे भारत भूषण चुघ

नई घास मंडी में 16वां श्री शिव जागरण आयोजित, अतिथि के रूप में पहुंचे भारत भूषण चुघ

रुद्रपुर। श्री शिव कांवर सेवा दल की ओर से नई घास मंडी, आदर्श कॉलोनी में 16वां श्री शिव जागरण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ जी अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां आयोजनकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जागरण स्थल पर पहुंचने के बाद भारत भूषण चुघ जी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए विभिन्न भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

इस अवसर पर भारत भूषण चुघ जी ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। भगवान शिव संकटों का हरण करने वाले देव हैं और उनकी आराधना से मनुष्य को शांति, शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में महंत अमित कक्कड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित सागर, अमन ग्रोवर, विकास कुकरेजा, हीरामन, वजीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।