देशहित में अनूठी पहल,प्रत्येक शनिवार को पुलिस कार्यालयों में रहेगा “नो व्हीकल डे"

देशहित में अनूठी पहल,प्रत्येक शनिवार को पुलिस कार्यालयों में रहेगा “नो व्हीकल डे"

May 14, 2026 - 21:27
 0
देशहित में अनूठी पहल,प्रत्येक शनिवार को पुलिस कार्यालयों में रहेगा “नो व्हीकल डे"

देशहित में अनूठी पहल,प्रत्येक शनिवार को पुलिस कार्यालयों में रहेगा “नो व्हीकल डे"

*एसएसपी अजय गणपति ने लागू की “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी”, प्रत्येक शनिवार को पुलिस कार्यालयों में रहेगा “नो व्हीकल डे”*

???? माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा ईंधन बचत को लेकर की गई सार्वजनिक अपील के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद पुलिस कार्यालयो के कर्मचारियों हेतु तत्काल प्रभाव से “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” लागू कर दी गई है।

➡️ इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है।

*नो व्हीकल डे रहेगा अनिवार्य*

➡️ पुलिस कार्यालय एवं अन्य पुलिस इकाइयों में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सप्ताह में एक दिन अर्थात प्रत्येक शनिवार “नो व्हीकल डे” मनाएंगे।

➡️ इस दिन अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा कार्यालय आने-जाने हेतु वाहनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा 

*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को दिया जाएगा बढ़ावा*

➡️ थाना स्तर पर आयोजित गोष्ठी, अपराध समीक्षा बैठक, ओ0आर0 एवं अन्य बैठकों को यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य अनावश्यक वाहन संचालन एवं ईंधन व्यय को कम करना है।

*पैदल गश्त को मिलेगी प्राथमिकता*

➡️ दिन एवं रात्रि गश्त के दौरान पैदल गश्त को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

➡️ चीता मोबाइल अथवा अन्य वाहनों से गश्त के दौरान एक स्थान पर वाहन रोककर 100-200 मीटर की परिधि में पैदल गश्त करने के उपरांत अगले स्थान पर गश्त करने को कहा गया है।

➡️ अनावश्यक रूप से वाहनों का प्रयोग न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

*कार पूलिंग एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा*

➡️ वीआईपी ड्यूटी, परेड एवं अन्य कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी कार पूलिंग को प्राथमिकता देंगे।

➡️ अत्यावश्यक परिस्थिति को छोड़कर बस, टैक्सी, लोकल ट्रेन एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

*सरकारी वाहनों के ईंधन कोटे पर रहेगा नियंत्रण*

➡️ थाना एवं 112 वाहनों को अनावश्यक रूप से इस्तेमाल में न रखने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता होने पर ही सरकारी वाहनों का संचालन किया जाएगा।

➡️ सभी थाना प्रभारियों को सरकारी वाहनों के मासिक ईंधन कोटे को नियंत्रित करने एवं अनावश्यक ईंधन व्यय रोकने हेतु निर्देशित किया गया है।

*ईंधन बचत के प्रति जागरूक करेगी पुलिस*

➡️ सभी अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन एवं वैकल्पिक साधनों के उपयोग हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

*नोट*

???? *अनिवार्य पुलिस सेवाओं को प्रभावित किए बिना ईंधन की बचत सुनिश्चित की जाए।* 

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*

➡️ “पुलिस एक अत्यावश्यक सेवा है और जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ-साथ संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ईंधन बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऊधम सिंह नगर पुलिस जनसेवा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”