दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हुआ

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हुआ

Aug 10, 2024 - 13:09
 0
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हुआ

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हुआ।

 *नई दिल्ली, 10 अगस्त 2024:* दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज से अपने सदस्यता अभियान की शुरुवात की। आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता कर इस सदस्यता अभियान की शुरुवात की गई। 

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुवात आज युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा ने की और इस दौरान युवा कांग्रेस के इलेक्शन मैनेजमेंट विभाग के साथी गण भी उपस्थित रहे। इस दौरान दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव लडने के लिए जिन जिन कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया वो भी इस दौरान उपस्थित रहे। 

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान के मुख्य बिंदु है, जो भी कार्यकर्ता सदस्यता लेंगे उनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। सदस्यता अभियान की तारीख आज (10 अगस्त 2024) से शुरू होकर 10 सितंबर 2024 तक रहेगी। सदस्यता अभियान भारतीय युवा कांग्रेस की ऐप के माध्यम से होगा।