थाना नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा तथा दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा तथा दो अभियुक्त गिरफ्तार

Aug 26, 2024 - 15:53
 0
थाना नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा तथा दो अभियुक्त गिरफ्तार

*थाना नानकमत्ता क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा तथा दो अभियुक्त गिरफ्तार।* 

*थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा FIR NO- 156/2024 धारा 103 (1)/109 BNS मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही कर मात्र 12 घंटे में किया खुलासा।*

*SSP ऊधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशानुसार, ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।*

*दिनांक-24.08.2024 को 112 पर वादी द्वारा सूचना दी कि ग्राम चैतुवआखेड़ा, थाना नानकमत्ता में मलकीत पुत्र महेन्द्र सिंह व मिल्खा सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चैतुवाखेड़ा द्वारा अपने भतीजे बलविन्दर को चाकू मारकर हत्या कर दी व भतीजे बन्टी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है।*

*उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा स्वरूप सिंह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी चैतुआखेडा, थाना नानकमत्ता की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु० FIR NO- 156/2024 धारा 103 (1)/109 BNS बनाम मलकीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह व मिल्खा सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासीगण चैतुवाखेड़ा थाना नानकमत्ता के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।*