तेजस्वी यादव बिहार यात्रा से संगठन को देंगे धार:पटना से निकलकर सभी जिले में पहुंचेगा 'मिशन 2026', हर जिले में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब संगठन को नई ऊर्जा देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए वे जल्द ही पूरे बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। संगठन मजबूत करने के लिए बिहार यात्रा की तैयारी इस प्रस्तावित यात्रा की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष माँगनीलाल मंडल को दी गई है। यात्रा का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम करना नहीं बल्कि पार्टी की वास्तविक स्थिति को समझना और हर जिले में संगठन को सक्रिय करना है। सूत्रों के अनुसार यात्रा के दौरान तेजस्वी हर जिले में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और स्थानीय मुद्दों को सुनेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तय करेंगे यात्रा से पहले पटना में बड़ी बैठक बिहार यात्रा पर निकलने से पहले पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी और जमीनी कार्यकर्ता शामिल होंगे।खास तौर पर उन नेताओं को बुलाया जाएगा जो चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं पाए साथ ही वे कार्यकर्ता भी शामिल होंगे जो लगातार संगठन के विस्तार में सक्रिय रहे हैं। हर जिले का फीडबैक लेकर बनेगी रणनीति इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर जिले से फीडबैक लेना है। तेजस्वी यादव यह जानना चाहते हैं कि किन जिलों में पार्टी कमजोर है और किन क्षेत्रों में संगठन मजबूत है।बैठक के दौरान यह भी चर्चा होगी कि जिन जिलों में पार्टी की स्थिति कमजोर है वहां संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और किन नई रणनीतियों को अपनाया जाए। एक सप्ताह तक चलेगा मंथन माना जा रहा है कि यह बैठक चरणबद्ध तरीके से होगी और करीब एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा।इस मंथन के जरिए पार्टी जमीनी हकीकत को समझने के साथ-साथ भविष्य की राजनीतिक रणनीति भी तय करेगी। अगस्त में शुरू हो सकती है बिहार यात्रा फीडबैक प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावना है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह से तेजस्वी यादव अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत करेंगे।यह यात्रा सिर्फ संगठनात्मक नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इसके जरिए पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। चुनावी हार के बाद संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल अब संगठन को फिर से खड़ा करने में जुट गई है।तेजस्वी यादव की यह पहल पार्टी के लिए नई शुरुआत मानी जा रही है जहां पुराने अनुभव और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी है। युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर तेजस्वी यादव की रणनीति में युवाओं को जोड़ना सबसे अहम हिस्सा है। पार्टी आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा युवा चेहरों को संगठन में शामिल करने और उन्हें जिम्मेदारी देने की योजना बना रही है।युवाओं के जरिए पार्टी अपने आधार को मजबूत करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।एम लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी अभी से यह पूरी कवायद सिर्फ संगठनात्मक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। तेजस्वी यादव अभी से राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुट गए हैं ताकि भविष्य के चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

May 10, 2026 - 10:35
 0