तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

देश अगले महीने से शुरू होने वाली 16वीं जनगणना की तैयारियों में जुटा है, वहीं आंध्रप्रदेश सरकार ने एक चौंकाने वाला और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में 'जनसंख्या प्रबंधन नीति' का ड्राफ्ट पेश किया है। इस नीति के तहत ...

Mar 7, 2026 - 01:08
 0
तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

3-baby देश अगले महीने से शुरू होने वाली 16वीं जनगणना की तैयारियों में जुटा है, वहीं आंध्रप्रदेश सरकार ने एक चौंकाने वाला और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में 'जनसंख्या प्रबंधन नीति' का ड्राफ्ट पेश किया है। देश में अपनी तरह की यह पहली नीति है, जो कम होती आबादी को रोकने के लिए जोड़ों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।  इस नीति के तहत मुख्य प्रावधान के तहत तीसरा बच्चा होने पर दंपत्ति को 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

ALSO READ: Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

 

आखिर क्यों पड़ी ऐसी जरूरत

दक्षिण भारतीय राज्यों में गिरती प्रजनन दर एक बड़ी चिंता बन गई है। विशेष रूप से आगामी लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों में डर है कि कम आबादी के कारण संसद में उनका प्रतिनिधित्व घट सकता है। आंध्र प्रदेश सरकार ने यह कदम राज्य में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी और युवाओं की घटती संख्या को संतुलित करने के उद्देश्य से उठाया है।

ALSO READ: AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज पहले जहां दो से अधिक बच्चों वालों को चुनाव लड़ने से रोका जाता था, अब सरकार अधिक बच्चों वाले परिवारों को प्रोत्साहित करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायडू का मानना है कि यदि जनसंख्या वृद्धि दर में सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में राज्य को युवाओं की कमी और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ALSO READ: Attacks को नाकाम करने के लिए ईरान अपना रहा रूस वाला 'देसी जुगाड़' ! US और इजराइल ऐसे खा रहे हैं धोखा

1 अप्रैल से हो सकता है लागू

विधानसभा में नीति की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य इसे 31 मार्च तक अंतिम रूप देकर 1 अप्रैल से लागू करना है। इसमें तीसरा बच्चा होने पर दंपत्ति को 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। तीसरे बच्चे को 18 साल की उम्र तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें अन्य सुविधाओं के तहत रियायती दरों पर IVF सेवाएं, तीसरे बच्चे के जन्म पर विशेष अवकाश और कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल व चाइल्ड केयर सेंटर का निर्माण। Edited by : Sudhir Sharma