ट्रेलर और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग:दोनों गाड़ियों के ड्राइवर्स ने कूद कर बचाई जान,बोले-पशु के अचानक सामने आने से हुआ हादसा
भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे 148 D शक्कर गढ़ चौराहे एक पशु के अचानक सामने आने के चलते ट्रेलर और डंपर की आपस में टक्कर हो गई, हादसे के बाद दोनों में भीषण आग लग गई और दोनों वाहन जलकर राख हो गए।गनीमत रही की दोनों ही वाहनों के ड्राइवर्स समय रहते इनसे बाहर निकल आए जिस के चलते जनहानि होने से बच गई।सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान मामला भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र का है,यहां नेशनल हाईवे 148 डी शक्करगढ़ चौराहे पर एक ट्रेलर और एक डंपर की आपस में भिड़ंत हो गई,इसके बाद दोनों में आग लग गई,आग लगती देख दोनों गाड़ियों के ड्राइवर ने गाड़ियों से कूद कर अपनी जान बचाई।आग लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मौके अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलने के बाद जहाजपुर थाना पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अचानक पशु सामने आने हुआ हादसा ट्रेलर के ड्राइवर ने बताया कि वो कोटा से कोटा स्टोन भरकर जोधपुर ख़ाली करने जा रहा था,रात के करीब 12 बजे के आसपास सड़क पर अचानक पशु आ गया उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी दबाई तो वो ट्रोले से भीड़ गई, ट्रोले के ड्राइवर ने भी पशु को बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों में टक्कर हो गई।गाड़ी में 25 हजार कैश,मेरा मोबाईल और गाड़ी के ओरिजनल कागज रखे थे जो जल गए । फिलहाल जहाजपुर थाना पुलिस ने दोनों गाड़ियों को हाईवे से हटाकर साइड में खड़ा करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।