टेढ़ी बगिया में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर:सैटेलाइट बस स्टेशन लोकार्पण से पहले हटे खोखे, यातायात व्यवस्था सुधारने की तैयारी

आगरा में हाथरस रोड स्थित टेढ़ी बगिया क्षेत्र में प्रस्तावित सैटेलाइट बस स्टेशन के लोकार्पण से पहले नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। बुधवार को निगम की टीम ने बस स्टेशन और बस डिपो के आसपास लंबे समय से बने खोखों, झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर चलाकर हटाया। नगर निगम की इस कार्रवाई की वजह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा की गई शिकायत रही। रोडवेज प्रशासन ने नगर निगम और जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत कराया था कि सैटेलाइट बस स्टेशन के प्रस्तावित लोकार्पण से पहले क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है, क्योंकि अवैध कब्ज़ों के चलते यातायात और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जोनल अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने कार्रवाई की। अतिक्रमण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान बस डिपो और स्टेशन परिसर के आसपास बने सभी अस्थायी निर्माण हटाए गए हैं। निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों को मलबा हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। तय समय सीमा के बाद मलबा न हटाने पर नगर निगम उसे जब्त कर सकता है और आगे की विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। अचानक हुई सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुविधाओं और प्रमुख परिवहन केंद्रों के आसपास भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Jan 14, 2026 - 21:38
 0