भदोही में आगामी पर्वों पर शांति समिति की बैठक:डीएम-एसपी ने भाईचारे की अपील की, बिना अनुमति जुलूस पर रोक
भदोही कोतवाली में शनिवार को आगामी पर्वों होली, ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों और डिजिटल वॉलंटियरों से सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने सड़क बाधित कर कोई भी धार्मिक आयोजन न करने की भी हिदायत दी। अधिकारियों ने सभी से सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि असामाजिक एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी मामले की जानकारी तुरंत संबंधित थाना पुलिस को देने को कहा, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आपत्तिजनक, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की इस बैठक में मौलाना कुतुबुद्दीन मिस्बाही, सभासद हसीब खां, गिरधारी जायसवाल, भरत जायसवाल और गुलाम हैदर खां सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने किया।