जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं। जांच के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों के व्यवहार ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में सिया के चेहरे पर ...
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं। जांच के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों के व्यवहार ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में सिया के चेहरे पर घटना को लेकर किसी तरह का पछतावा या घबराहट नहीं दिखी। पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार सामान्य बताया गया। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा उसकी उस कथित मांग की हो रही है, जिसमें उसने पुलिस से बीयर और शराब उपलब्ध कराने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उसकी यह मांग तुरंत खारिज कर दी और स्पष्ट कर दिया कि ऐसी कोई अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद सिया शांत हो गई। फिलहाल सिया और चेतन को अलग-अलग लॉकअप में रखा गया है और पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां अब इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
चेतन और सिया एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप : इस बीच, केतन को रास्ते से हटाने के लिए कथित तौर पर साथ आए सिया और चेतन अब एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों अपने-अपने बचाव में अलग-अलग दावे कर रहे हैं और हत्या की जिम्मेदारी दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं। चेतन का दावा है कि वह सिया के साथ भाग जाना चाहता था, लेकिन सिया परिवार की बदनामी के डर से इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की बात कही। वहीं दूसरी ओर, सिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि केतन की हत्या का विचार और पूरी योजना चेतन की थी।
Edited By: Naveen R Rangiyal



