जहानाबाद में बंद घरों से लाखों की चोरी:दो फ्लैटों से 2 लाख के जेवरात सहित 8 लाख का सामान गायब

जहानाबाद में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया है। नगर थाना क्षेत्र की पुरानी बिजली कॉलोनी में दो फ्लैटों से लगभग 8 लाख रुपए के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। पंकज कुमार ने बताया कि उनके मकान में दो फ्लैट हैं। एक में वह खुद रहते थे और दूसरे में एक शिक्षक। पंकज कुमार 10 दिन पहले अपना फ्लैट बंद कर पटना चले गए थे, जबकि शिक्षक का तबादला होने के बाद वह भी दूसरे स्थान पर चले गए थे। दोनों फ्लैटों का पूरा सामान नहीं हटाया गया था। जब पंकज कुमार वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि बाहर से लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर आने पर उनके कमरे का ताला भी टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने गोदरेज तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, कई कीमती कपड़े और कुछ कागजात चुरा लिए। इन सामानों की कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई गई है। चोरों ने 2 लाख के जेवरात चुराए इसके बाद चोरों ने शिक्षक के कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया और वहां से भी लगभग 2 लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शहर में ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पुलिस का मानना है कि चोरों का एक सक्रिय गिरोह बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

Dec 21, 2025 - 14:18
 0