ग्रुरुग्राम में स्कूल वैन की टक्कर से बच्चे की मौत:किरयाना की दुकान पर गया बच्चा, ड्राइवर पीछे हटा रहा था गाड़ी, पुलिस ने किया अरेस्ट
गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मारुति कुंज चौकी, थाना भोंडसी को अस्पताल से सूचना मिली कि एक बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। मृतक बच्चे के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, वह अपने परिवार के साथ श्याम कुंज, मारुति कुंज, भोंडसी में किराए पर रहता हैं। बुधवार की दोपहर को उसका 8 वर्षीय बेटा शिवांश त्रिपाठी स्कूल से लौटकर पास की एक किरयाना दुकान पर गया था। वैन को पीछे कर रहा था ड्राइवर शिवांश जब घर लौट रहा था, तभी गली में एक स्कूल वैन चालक वाहन को पीछे कर रहा था। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से वैन को पीछे किया, जिससे शिवांश को टक्कर लगी। टक्कर लगने के बाद बच्चा जमीन पर गिर गया और वैन उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना भोंडसी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन चालक राकेश को गिरफ्तार कर लिया। राकेश बिहार के मोतिहारी जिले के मांगुरा गांव का निवासी है। पुलिस ने वैन को भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।