क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...

Khan Sir FIR Patna: देश के सबसे चर्चित कोचिंग गुरुओं में शुमार खान सर उर्फ फैजल खान अब पुलिस की फाइलों में एक 'नामजद आरोपी' बन चुके हैं। पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर (FIR) के पन्नों ने एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने बिहार के कोचिंग ...

Jun 5, 2026 - 21:36
 0
क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...

Khan sir FIR Patna

Khan Sir FIR Patna: देश के सबसे चर्चित कोचिंग गुरुओं में शुमार खान सर उर्फ फैजल खान अब पुलिस की फाइलों में एक 'नामजद आरोपी' बन चुके हैं। पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर (FIR) के पन्नों ने एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने बिहार के कोचिंग जगत से लेकर छात्र राजनीति तक में भूचाल ला दिया है।

 

तारीख 2 जून 2026, वक्त रात के करीब 10:30 बजे... 'खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर' के बाहर भारी पथराव, उग्र भीड़ और फिर अचानक गूंजती है गोलियों की आवाज! पुलिसिया तफ्तीश में अब साफ हो चुका है कि यह कोई आत्मरक्षा में चली गोली नहीं थी, बल्कि इसके पीछे सीधे तौर पर 'खान सर' का फरमान था। ALSO READ: पटना फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम खान सर का नाम, हो सकते हैं गिरफ्तार

देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो... 

गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़े खान सर के दो बॉडीगार्ड्स— तालेबर सिंह और प्रदीप कुमार ने लॉकअप में पुलिस की पूछताछ के सामने घुटने टेक दिए। उन्होंने उस खौफनाक रात की जो कहानी बयां की, वह हूबहू एफआईआर में दर्ज है। गार्ड्स ने कबूला कि 2 जून की रात जब उग्र भीड़ ने कोचिंग के बैनर फाड़े और गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी चुनचुन को लहूलुहान कर दिया, तो वे सहम गए थे। शोर सुनकर खुद खान सर बाहर आए। भीड़ का रौद्र रूप देखकर खान सर ने अपने बॉडीगार्ड्स की तरफ रुख किया और चीखते हुए आदेश दिया- देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा!

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे खूनी ड्रामे की जड़ में कोई पुरानी जमीनी रंजिश नहीं, बल्कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती रिजल्ट के 'क्रेडिट' की वो अंधी दौड़ है, जिसमें लाखों का वारा-न्यारा होता है। पटना के एक और बड़े कोचिंग गुरु ने इस विवाद का पर्दाफाश करते हुए साफ कहा कि यह पूरी लड़ाई दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच स्टूडेंट्स की खरीद-बिक्री और प्रतिस्पर्धा का नतीजा है। ALSO READ: हमले के बाद बंद हुई खान सर की कोचिंग, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

 

दरअसल, 2 जून की रात खान सर की एकेडमी में सिपाही भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का सम्मान समारोह चल रहा था। यह बात प्रतिद्वंदी 'ज्ञान बिंदु एकेडमी' के डायरेक्टर रौशन आनंद उर्फ रौशन सर के गुट को नागवार गुजरी। आरोप है कि इसके बाद ही कुछ युवकों ने खान सर के सेंटर पर धावा बोल दिया।

वायरल वीडियो और पुलिस का शिकंजा

इस क्राइम थ्रिलर में ट्विस्ट तब आया जब खुद खान सर अपने बयानों से पलट गए। घटना की रात उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने 7-8 राउंड फायरिंग होते देखी है। लेकिन अगले ही दिन वह मुकर गए और कहा कि उन्होंने सिर्फ गार्ड्स के कहने पर ऐसा बोल दिया था, असल में फायरिंग हुई ही नहीं। यहां तक कि शुरुआती पुलिस प्रेस रिलीज में भी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई थी।

 

पासा तब पलटा जब गुरुवार को 'ज्ञान बिंदु कोचिंग' ने एक अकाट्य वीडियो साक्ष्य जारी कर दिया। वीडियो में खान सर के गार्ड्स साफ तौर पर गोलियां चलाते दिख रहे थे। वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, दोनों गार्ड्स को दबोचा और गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर खान सर को भी मुख्य आरोपी बना दिया।

अब खान सर की बारी?

इस मामले में पुलिस पहले ही एक्शन लेते हुए 'ज्ञान बिंदु' के डायरेक्टर रौशन आनंद उर्फ रौशन सर समेत 3 लोगों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। रौशन सर की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पटना की सड़कों पर हजारों छात्र-छात्राओं ने उतरकर खान सर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अब जब खान सर की गिरफ्तारी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, तो पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं। डर इस बात का है कि इन दो बड़े टीचरों की आपसी जंग में कहीं पटना के हजारों छात्र आपस में न भिड़ जाएं।

 

पटना पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या बहकावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और पटना का कोचिंग हब इस वक्त पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

Edited by: Vrijendra Singh Jhala