करणी माता से जुड़ी है बीकानेर और जोधपुर की स्थापना:कथा वाचक बोले- भक्ति, नम्रता और सदाचार ही कलयुग में असली शक्ति

सीकर शहर के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य श्रीकरणी कथा में कथा वाचक डॉ. करणी प्रताप सिंह महाराज ने बताया कि मां करणी के आशीर्वाद से पहले जोधपुर की स्थापना हुई। फिर राजसभा से उठकर निकले जोधपुर के युवराज राव बीका ने मां करणी को याद करके बीकानेर की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने करणी माता के जयकारे लगाए। सच्चे मन से मां को याद करने वाले भक्तों की होती है मनोकामना पूरी कथा व्यास डॉ. करणी प्रताप सिंह महाराज ने कहा कि आज हमें महाजन समाज से प्रेरणा लेकर एक-दूसरे को समाज में ऊंचा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। मां करणी ने अपने तप, त्याग, करुणा और लोककल्याण की भावना से समाज को सदैव धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। जो भी भक्त सच्चे मन, अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ मां को याद करता है, वह जरुर सफल होता है। भक्ति, नम्रता और सदाचार ही कलयुग में असली शक्ति कथा वाचक डॉ. करणी प्रताप महाराज ने कहा कि भक्ति, नम्रता और सदाचार ही कलयुग में असली शक्ति है। कथा के दौरान रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, ओम सिंह शेखावत, देवगढ़ देवीपुरा बालाजी धाम के अभिषेक शर्मा व अनिल चतेरा आदि का सम्मान किया गया। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और पूर्णाहुति के साथ इस भव्य श्री करणी कथा का समापन होगा।

Aug 1, 2026 - 22:15
 0