कटिहार में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप:डीलर पर प्रति लाभार्थी 4.50KGअनाज कम देने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

कटिहार के बिघोर पंचायत में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान पर गुरुवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीलर पर प्रति लाभार्थी 4.50 किलो अनाज कम देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी। इस बार जब लाभार्थियों ने विरोध जताया, तो डीलर सबा परवीन और उनके पति आलम के साथ कथित तौर पर तीखी बहस हो गई। एएमओ बोले- मामले की जांच कराएंगे सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुजफ्फर हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एएमओ) से फोन पर संपर्क किया। हुसैन ने बताया कि अधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान डीलर पक्ष की ओर से चाकू दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश की गई। कथित तौर पर यह भी कहा गया कि 'इतना ही राशन मिलेगा, लेना है तो लो, नहीं तो नहीं मिलेगा'। इस मामले पर डीलर से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फिलहाल, मामले की जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दी गई है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Feb 28, 2026 - 18:30
 0