एसएसपी ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली विशाल यातायात जागरूकता रैली
एसएसपी ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली विशाल यातायात जागरूकता रैली
एसएसपी ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली विशाल यातायात जागरूकता रैली
*सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा*
*"सड़क पर हमारी सुरक्षा के लिये यातायात नियम बेहद उपयोगी हैं, इनका पालन करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है" - एसएसपी अजय गणपति*
*सुगम यातायात संचालन हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*
*बिना ???? हेलमेट वाहन चलाने वालों को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए हेलमेट पहनाकर हेलमेट पहनने हेतु दी हिदायत।*
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12 मई 2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, श्री अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से एक विशाल ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’* रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से जनपद के नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
अभियान की शुरुआत करते हुए एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समाज में सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।" इसके उपरांत, एसएसपी महोदय ने सुगम यातायात संचालन हेतु पुलिस मुख्यालय से प्राप्त मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर यह रैली शहर के प्रमुख चौराहों जैसे डीडी चौक, त्रिशूल चौक और नैनीताल रोड से गुजरी। पूरी रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया।
रैली के त्रिशूल चौक में पहुंचने पर एक यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात महोदय द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए हेलमेट पहनाया गया और भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई
*रैली के माध्यम से पुलिस ने जनता को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत किया:*
दोपहिया वाहन में अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें और तीन सवारी (Triple Riding) न बैठाएं।
चार पहिया वाहन में यात्रा के दौरान हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें।
शराब पीकर वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) का पालन करें।
कम उम्र के बच्चों को वाहन न सौंपें, यह कानूनन अपराध और जानलेवा है।
दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने हेतु योजना की जानकारी दी गई।
*एसएसपी श्री अजय गणपति का संदेश:*
➡️ "सड़क सुरक्षा हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं। ऊधम सिंह नगर पुलिस का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और हर नागरिक की यात्रा को सुरक्षित बनाना है।"
इस यातायात जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक यातायात, सीपीयू और जनपद के विभिन्न थानों व पुलिस कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



