एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में होली पर्व ???? को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च*
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में होली पर्व ???? को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च*
???? *एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में होली पर्व ???? को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च*
➡️ *जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च, भारी पुलिस बल तैनात*
➡️ *होली पर हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही को लेकर एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश।*
➡️ *होलिका दहन के दौरान अप्रिय घटना से की स्थिति से निपटने हेतु जगह - जगह अग्निशमन बल तैनात।*
➡️ *अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस*
जनपद में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 02.03.2026 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने गलियों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सभी नागरिकों से होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
होलिका दहन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए जनपद के संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन दल (Fire Brigade) को तैनात किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति द्वारा सभी थाना प्रभारियों को होली के दौरान सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एसएसपी द्वारा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं कि होली पर हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहे तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।



