एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस की यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही।*
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस की यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही।*
???? *एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस की यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही।*
➡️ *बिना नंबर प्लेट एवं बिना कागजात के चलाए जा रही 12 मोटरसाइकिलों को किया सीज*
➡️ *सीज की गई मोटरसाइकिलों के स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार की जाएगी कार्यवाही।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय किच्छा के पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान *बिना नंबर प्लेट* एवं *बिना आवश्यक कागजात* के चलाए जा रहे *12 मोटरसाइकिलों को सीज* किया गया है। सीज की गई मोटरसाइकिलों के स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली किच्छा पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि:
1. वाहन चलाते समय नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाएं।
2. वाहन के आवश्यक कागजात जैसे RC, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस व प्रदूषण प्रमाण पत्र अपने साथ रखें।
3. नाबालिगों को वाहन न दें।
4. हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहें।



