एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत काशीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय शातिर चोर, चोरी का माल बरामद।*

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत काशीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय शातिर चोर, चोरी का माल बरामद।*

Jun 17, 2026 - 08:06
 0
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत काशीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय शातिर चोर, चोरी का माल बरामद।*

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत काशीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय शातिर चोर, चोरी का माल बरामद।*

*बंद घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात, कीमती घड़ी तथा नकदी चोरी कर फरार था अभियुक्त।*

*बंद घरों की रैकी कर रात में मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम देता था अभियुक्त।*

*अभियुक्त सोनू इससे पूर्व बिजनौर, नजीमाबाद और ऋषिकेश से जा चुका है जेल।*

*आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज (पंजीकृत) हैं आधा दर्जन मुकदमे।*

दिनांक 11-5-2026 को वादी मुकदमा श्री पीयूष चौहान पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह निवासी मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर काशीपुर द्वारा कोतवाली काशीपुर में लिखित सूचना दी की दिनांक 8/5/26 को जब वे घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये हुये थे अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी के जेवरात, कीमती घड़ी तथा नकदी चोरी कर ही है जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर द्वारा *मुकदमा एफआईआर नं.173/ 2026 धारा 331 (2)/305(a) BNS* का अभियोग पंजीकृत किया गया। घर में हुई चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा टीम का गठन कर अनावरण निर्देश दिया गया था। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

       अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा लगभग 150 से ज्यादा CCTV कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 7/6/2026 को दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के मुखबिर खास की सूचना पर ढैला पुल के पास से शातिर चोर सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली थाना नहटौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष को चोरी किए गए माल व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सोनू शर्मा एक शातिर चोर है जो अक्सर बंद घरों की रैकी करने के बाद रात में मौका देखकर ताला तोड़कर घर में घुस जाता है और चोरी की घटना को अंजाम दे देता है। अभियुक्त सोनू इससे पूर्व बिजनौर, नजीमाबाद, ऋषिकेश से जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*बरामदा माल* 

 1- 02 अदद पीली धातु की नग लगी हुई अंगुठियां  

2- 02 जोड़े सफेद धातु के बिछुए 

3- 01अदद कैसियो कंपनी की घड़ी 

4- नगदी 34600/-

  

*नाम पता अभियुक्त*

1-सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली थाना नहटौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष

*आपराधिक इतिहास*

1- एफआईआर संख्या 1211/15 धारा 224/225 आईपीसी कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश

2- एफआईआर संख्या 02/2026 धारा 305(a)/317(2)/331(4)/61(2)भारतीय न्याय संहिता कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश 

3- एफआईआर संख्या 007/2026 धारा 303(2)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना नजीमाबाद उत्तर प्रदेश 

4- एफआईआर संख्या 008/2026 धारा 303(2)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना नजीमाबाद उत्तर प्रदेश 

5- एफआईआर संख्या 449/2025 धारा 303(2)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून 

6- एफआईआर संख्या 454/2025 धारा 305(a)/331(4)/317(2)भारतीय न्याय संहिता थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून