एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने V-Guard कंपनी में साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने V-Guard कंपनी में साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने V-Guard कंपनी में साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित*
*साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति कर्मचारियों को किया जागरूक*
???? आज दिनांक 29.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में साइबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराध प्रकोष्ठ एवं महिला हेल्पलाइन ऊधमसिंहनगर की टीम द्वारा V-Guard Company, सिडकुल पंतनगर में विशेष साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, उनसे बचाव के उपायों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
*डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी जानकारी*
➡️ टीम द्वारा कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर अपराधी पुलिस, CBI, ED अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन के माध्यम से लोगों को फर्जी मुकदमे एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसे की मांग करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल से घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई।
*सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील*
➡️ फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी, फोटो, लोकेशन एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। कर्मचारियों को मजबूत पासवर्ड एवं Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
*ऑनलाइन गेमिंग के दुष्परिणामों से किया जागरूक*
➡️ कार्यक्रम में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े आर्थिक एवं सामाजिक जोखिमों के बारे में भी जानकारी दी गई। युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत, आर्थिक नुकसान तथा साइबर अपराधों में फंसने की संभावनाओं को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई।
*साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग, ग्रूमिंग एवं साइबर स्लेवरी की दी जानकारी*
➡️ टीम द्वारा साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ग्रूमिंग एवं साइबर स्लेवरी जैसे गंभीर अपराधों के संबंध में भी जागरूक किया गया। इन अपराधों की समय रहते पहचान करने, साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के संबंध में जानकारी दी गई।
*महिला सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक*
➡️ महिला सुरक्षा के संबंध में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। साथ ही गौराशक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए महिलाओं को इसका उपयोग करने एवं आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
*साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव*
➡️ संदिग्ध लिंक, QR कोड अथवा अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
➡️ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
➡️ सोशल मीडिया पर निजी जानकारी एवं लोकेशन साझा करने से बचें।
➡️ सभी महत्वपूर्ण अकाउंट पर Two-Factor Authentication का प्रयोग करें।
➡️ किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें।
➡️ साइबर अपराध की शिकायत के लिए www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
➡️ किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा महिला संबंधी अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन को दें।
*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराधियों से बचने काj सबसे मजबूत हथियार आपकी जागरूकता है।*



