एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर— वाहन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर— वाहन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर— वाहन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*
➡️ *विधि से संघर्षरत दो बालकों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, निशानदेही पर 07 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद*
➡️ *कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ संरक्षण में लिया।*
➡️ *बरामद वाहनों में कई की नंबर प्लेट हटाकर/तोड़कर पहचान छिपाने का किया था प्रयास ।*
???? श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 10.08.2026 को चौकी झनकट,कोतवाली खटीमा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों को मोटरसाइकिल संख्या UP23AE1186 के साथ संरक्षण में लिया गया। जांच करने पर उक्त मोटरसाइकिल कोतवाली खटीमा के मु0अ0सं0 224/2025, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का वाहन पाई गई।
पूछताछ में दोनों बालकों द्वारा पूर्व में चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों को ओकलैण्ड होटल से लगभग 500 मीटर आगे आम की बगिया में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों की निशानदेही पर झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई 07 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
बरामद वाहनों में कई की नंबर प्लेट हटाकर/तोड़कर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। वाहनों के संबंध में संबंधित वाहन स्वामियों एवं अन्य थानों से जानकारी प्राप्त कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। बरामद वाहनों का अन्य वाहन चोरी की घटनाओं से संबंध होने के संबंध में भी जांच की जा रही है।
*बरामदगी का विवरण*
1. हीरो होंडा स्पेण्डर प्लस — UP23AE1186
2. हीरो स्पेण्डर प्लस ब्लैक — UK06AA5843
3. हीरो स्पेण्डर प्लस ब्लैक — UK06U3045
4. हीरो स्पेण्डर प्लस ब्लैक — UK06BE9724
5. टीवीएस स्टार सिटी ब्लैक-सिल्वर — UK06AR9017
6. टीवीएस स्टार सिटी — UK06R2641
7. मोटरसाइकिल — UK06BN-6698, चेसिस नं0 MBLHAW477SHJC8035
8. Kawasaki K-TEC — बिना पंजीकरण संख्या, बिना चेसिस नंबर एवं बिना इंजन नंबर



