उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्य सेवक सदन में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री Vinod Tawde जी के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान अहिल्याबाई होलकर जी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महारानी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन सामाजिक न्याय, करुणा, धर्म निष्ठा और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा है। उन्होंने शासन को केवल सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा और धर्म की पुनर्स्थापना का पथ बनाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, श्री केदारनाथ-श्री बदरीनाथ धाम में सुविधाओं का विस्तार, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर जैसी अन्य परियोजनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।