उत्तराखंड की गढ़वाल सभा ने की मूर्ति स्थापना:रोहतक शहर में निकाली कलश यात्रा, भजन मंडली ने दिखाई संस्कृति की झलक

रोहतक में उत्तराखंड की गढ़वाल सभा की तरफ से एकता कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया। हनुमान की पंचमुखी मूर्ति स्थापना से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गढ़वाल सभा के सदस्यों ने भाग लेकर श्रद्धा व भक्ति का परिचय दिया। एकता कॉलोनी गढ़वाल सभा के प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि मंदिर में हनुमान की पंचमुखी मूर्ति को स्थापित किया गया है। हनुमान की मूर्ति को स्थापित करने से पहले शहर में शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गढ़वाल सभा की महिलाओं ने कलश धारण किए। इसके बाद शहर में भ्रमण करते हुए मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। उत्तरखंड से मंगवाए ढोल व वाद्ययंत्र बद्री केदार रामलीला समिति के प्रधान प्रेम सिंह सजवान ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। उत्तराखंड से ढोल व वाद्य यंत्रों को मंगवाया गया, जिनकी धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। भजन मंडली ने भजनों के माध्यम से किया प्रभु का गुणगान बद्री केदार रामलीला समिति के प्रधान प्रेम सिंह सजवान ने बताया कि मूर्ति स्थापना के दौरान गढ़वाल महिला कीर्तन मंडली की महिला सदस्यों ने भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। उत्तराखंड की लोकल भाषा में श्रद्धालुओं ने नाचते व झूमते हुए मंदिर में मूर्ति को स्थापित किया।

May 8, 2026 - 21:04
 0