आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 के लिए खेल दिवस का भव्य आयोजन

आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 के लिए खेल दिवस का भव्य आयोजन

Nov 30, 2024 - 16:38
 0
आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 के लिए खेल दिवस का भव्य आयोजन

आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 के लिए खेल दिवस का भव्य आयोजन

रुद्रपुर, 27 नवंबर 2024: आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 के छात्रों के लिए खेल दिवस का आयोजन 26 और 27 नवंबर 2024 को हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती भावना भानोट ने रिबन काटकर किया।

खेल दिवस की शुरुआत चारों हाउस के छात्रों द्वारा शानदार मार्च पास्ट से हुई, जिसमें उन्होंने अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। कक्षा 5 के छात्रों ने डम्बल पी.टी. और पोम पोम पी.टी. की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

छात्रों के लिए विभिन्न रोमांचक दौड़ों का आयोजन किया गया, जिनमें बोरी दौड़, "रेडी फॉर पार्टी" (लड़कियों के लिए), "रेडी फॉर स्कूल" (लड़कों के लिए), बाधा दौड़, बॉल दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, आइसक्रीम दौड़, कोन दौड़, 50 मीटर दौड़ और 100 मीटर दौड़ शामिल थीं। छात्रों ने इन गतिविधियों में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ-साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक विंग कमांडर एच. के. राय, प्रबंधक श्रीमान मोहित राय और विद्यालय प्रशासिका श्रीमती निधि राय जी ने छात्रों का उन्हें प्रोत्साहित किया| प्राचार्या श्रीमती भावना भानोट ने सभी विजेताओं को बधाई दी और अन्य छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे और अधिक प्रयास करें और अगले अवसर पर जीत हासिल करें। उन्होंने छात्रों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं।