आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के लिए सौंपी जिम्मेवारियां

आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के लिए सौंपी जिम्मेवारियां

Oct 7, 2025 - 21:39
 0
आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के लिए सौंपी जिम्मेवारियां

आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के लिए सौंपी जिम्मेवारियां

- भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित

रूद्रपुर। भाजपा के “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वदेशी मूल्यों, स्थानीय उद्योगों और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने की गंभीर जरूरत पर जोर दिया।

सांसद अजय भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा और दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों को स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनता की भागीदारी अनिवार्य बताते हुए कहा कि आगामी त्योहारों कृ दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, छठ आदि कृ में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी को प्राथमिकता देना चाहिए। इससे न केवल भारत की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि देश में बने उत्पादों की मांग बढ़ेगी।

मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी अभियान भारत को नंबर वन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है कृ वह सपना जो प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है, उसे हम सब मिलकर साकार करेंगे। ‘घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी’ यही हमारी सोच होनी चाहिए। जो कुछ भारत में निर्मित हो या भारतीय उद्यमियों द्वारा उत्पादित हो, वही ‘स्वदेशी’ कहलाए। हम सभी नागरिकों को जागरूक करेंगे कि वे स्वदेशी वस्तुओं को ही प्राथमिकता दें। बिष्ट ने यह भी उल्लेख किया कि आज भारत आधुनिक हथियार, मिसाइल और उपग्रह तक स्वदेशी बन रहा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास दोनों दृष्टियों से वरदान सिद्ध होगा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आत्मनिर्भरता सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं है, बल्कि मानसिक और सामाजिक आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नित नवीन प्रयासों के लिए प्रेरित किया और कहा कि क्षेत्रीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर देना होगा। जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जन-जन में आत्मनिर्भरता की भावना फैलाना है और प्रत्येक ब्लॉक व वार्ड स्तर पर स्वदेशी उत्पादों की पहुँच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी को संदेशवाहक की भूमिका निभानी होगी।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक स्तर पर सक्रिय हों और स्थानीय जरूरतों तथा उत्पादन को जोर दें, तो आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार तैयार हो जाएगा। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर योजना और स्थानीय प्रशासन को स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नगर स्तर पर उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा मिलेगा तो ग्रामीण-शहरी दूरी घटेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्या,हज कमेटी के चेयरमैन ख़ातिव अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुग,उपेंद्र चौधरी जी पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रमेश जोशी,जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, जिला उपाध्यक्ष इंदरपाल सिंह मान, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय,जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मंत्री अक्षय अरोरा,मीडिया संजोयक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।