आख़िर ट्रंप को मिला नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने दिया, क्या बोली नोबेल समिति
Donald Trump news in hindi : वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंप दिया। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के बाद मचाडो ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के ...
Donald Trump news in hindi : वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंप दिया। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के बाद मचाडो ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। हालांकि नोबेल समिति ने मचाडो के इस कदम की निंदा की है।
मचाडो गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए व्हाइट हाउस पहुंचीं। दोनों नेताओं के बीच यह उच्च स्तर की मुलाकात दुर्लभ मानी जा रही है। मचाडो ने बताया कि उन्होंने यह पदक राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। उन्होंने कहा कि हम वेनेजुएला की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा कर रहे हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलना उनके लिए बहुत सम्मान की बात थी। वह एक अद्भुत महिला हैं, जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। मारिया ने उन्हें उनके कामों के लिए अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। मारिया का धन्यवाद करते हुए उन्होंने लिखा कि आपसी सम्मान का यह अद्भुत भाव है।
It was my Great Honor to meet María Corina Machado, of Venezuela, today. She is a wonderful woman who has been through so much. María presented me with her Nobel Peace Prize for the work I have done. Such a wonderful gesture of mutual respect. Thank you María!
(TS: 15 Jan 19:48… — Commentary: Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) January 16, 2026
2025 में जब मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था, तब उन्होंने यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों और ट्रंप को समर्पित किया था। डोनाल्ड ट्रंप कई बार सार्वजनिक रूप से नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा जता चुके हैं।
नोबेल समिति का कहना है कि यह पुरस्कार किसी और को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। इसलिए यह सम्मान मचाडो के पास ही रहेगा।
edited by : Nrapendra Gupta



