आईफोन के लिए 300 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदा बेटा:बचाने में पिता भी गिरे, सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई, छत्रपति संभाजीनगर का मामला

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक परिवार में iPhone को लेकर हुए झगड़े का अंत बेहद दुखद हुआ। शहर के तीसगांव इलाके के 300 फीट ऊंचे खवड्या पहाड़ से गिरकर एक ही परिवार के बेटे-पिता और मां की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, बेटे ने iPhone तो खरीद लिया था, लेकिन वह इसकी EMI नहीं चुका पा रहा था। EMI चुकाने के लिए वह परिवार से पैसे मांग रहा था। इसे लेकर उसकी अपने पिता के साथ कहासुनी हो गई। यहीं से इस दर्दनाक घटना की शुरुआत हुई। कहासुनी के बाद कुणाल गुस्से में घर से निकल गया। खवड्या पहाड़ पर चढ़ गया। मरने वालों की पहचान कुणाल चांदगुडे (18 साल), पिता मुरलीधर चांदगुडे (48 साल) और मां संगीता चांदगुडे (42 साल) के रूप में हुई है। अब पूरे घटनाक्रम को 5 फोटोज में समझें पहाड़ी के किनारे 4 घंटे खड़ा रहा घटना के चश्मदीद और गांव के पूर्व सरपंच संजय ने बताया, ‘कुणाल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहाड़ की ऊंची चट्टान पर खड़ा था। बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। उसकी मां लगातार रोते हुए बेटे से नीचे आने की गुहार कर रही थी, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।' उन्होंने बताया ‘मैंने भी उसे समझाते हुए कहा कि तुम पढ़े-लिखे हो, ऐसा कदम मत उठाओ, लेकिन कुणाल पर कोई असर नहीं हुआ। चार साल पहले कुणाल के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया।’ बेटे को बचाने की कोशिश पिता और बेटे नीचे गिर गए कुणाल के पिता पहाड़ी के उस हिस्से तक पहुंचे जहां वह खड़ा था। उन्होंने बेटे को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में गिर गए। मां भी पहाड़ी से कूद गई जाल बिछाया, लेकिन बचा नहीं सके दमकल कर्मियों ने युवक को बचाने के लिए पहाड़ की तलहटी में बड़ा सुरक्षा जाल बिछाया था, लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा युवक लगातार अपनी दिशा बदल रहा था। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें: दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी, नवंबर में केतन से शादी होनी थी पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

Aug 26, 2026 - 23:16
 0