आंध्र में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल
Firecracker factory explosion case : आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, यहां काकीनाडा जिले में आज एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा ...
Firecracker factory explosion case : आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, यहां काकीनाडा जिले में आज एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है। कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के समय पटाखा फैक्टरी में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में आज एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है। कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के समय पटाखा फैक्टरी में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे।
ALSO READ: UP : लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री नायडू ने दुख व्यक्त किया
प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। नायडू ने कहा, काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
ALSO READ: मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत
आंध्र प्रदेश की गृहमंत्री वंगालापुडी अनीता ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अनीता ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
Edited By : Chetan Gour



