आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ रहा चक्रवात मोन्था:28 अक्टूबर को 90–100 kmph की रफ्तार से टकरा सकता है; सेना को स्टैंडबाय पर रखा गया
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। यह 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा के पास तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान 90–100 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, सेना को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज रात तक डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा और 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवात मोन्था में बदल जाएगा। वहीं, चक्रवात मोन्था के खतरे को देखते हुए ओडिशा फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। विभाग ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर के बीच तूफान के असर की आशंका है। सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। मोन्था को लेकर ओडिशा में अलर्ट, प्रशासन बोला- पूरी तैयारी फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा है कि वे पूरी तरह तैयार हैं। सभी पावर बोट, OBM, पावर कटर और पोर्टेबल लाइट्स तैयार रखी हैं ताकि अंधेरे में भी राहत और बचाव किया जा सके। बालासोर डीएम ने कहा कि चक्रवात के सदर इलाके में लैंडफॉल की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर तक यलो अलर्ट और 30 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी विभागों 24 घंटे एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है, सूखी राशन सामग्री का इंतजाम किया गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। वहीं गंजम में मोन्था को लेकर प्रशासन ने जीरो कैजुअल्टी का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला कलेक्टर कीर्ति वासन वी ने सभी सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्टूबर तक मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए हैं। सेना ने कहा- स्थिति पर हमारी नजर पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती सिस्टम के मद्देनजर भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अगले 48 घंटों में तूफन मोंथा तेज होने की आशंका है। सेना ने कहा कि नेशनल डिसास्टर मैनेजमेंट असोसिएशन (NDMA) और संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। तीन राज्य, जहां च्रकवात मोन्था का असर दिखेगा MP में कटी फसल बही, दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल रात से तेज बारिश हो रही है। श्योपुर में खेतों में काट कर रखा धान तेज बारिश में बह गया। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इधर, दिल्ली में रविवार की सुबह इस सीजन में सबसे ठंडी रही। पिछले दो साल में अक्टूबर का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया जो की 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह आनंद विहार और वजीरपुर में लगातार दूसरे दिन AQI लेवल 400 से ज्यादा दर्ज हुआ। पंजाब के कपूरथला में AQI लेवल 1000 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें... दिल्ली में प्रदूषण से 42% लोगों को गले में खराश लोकल सर्किल्स के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-NCR के 25% परिवारों का कोई न कोई सदस्य आंखों में जलन, सिरदर्द या नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। हर चार में से 3 परिवारों में कोई न कोई बीमार है। 42% घरों में किसी न किसी को गले में खराश या खांसी की शिकायत है। हालांकि इस साल पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 77.5% की कमी आई है। इसके बावजूद दिल्ली की हवा में सुधार नहीं दिखा। WHO के मुताबिक, पीएम 2.5 का लेवल 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जबकि दिल्ली में यह मानक से करीब 24 गुना ज्यादा दर्ज हुआ। एक्सपर्ट बोले- हालात बिगड़ेंगे, सावधानी रखें फिलहाल हवा में सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार तभी होगा जब उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलें या बारिश हो। हालांकि, एक्सपर्ट और डॉक्टर्स ने सलाह दी है कि बच्चे, बुजुर्ग, बीमार घर में रहें। सुबह की सैर, खुले में व्यायाम से बचें। मास्क लगाएं और विटामिन सी और पानी ज्यादा पिएं। देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल... केरल: आदिमाली में बारिश से लैंडस्लाइड, 1 की मौत शुक्रवार देर रात केरल के इडुक्की जिले में आदिमाली के पास हुए भूस्खलन में दो घर दब गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदिमाली के लक्षम वीडू निवासी बीजू के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों, पुलिस और बचाव कर्मियों ने 6 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी संध्या को बचा लिया। आदिमाली के पास नेशनल हाईवे पर रात लगभग 10 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे रिहायशी इलाकों में भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गिर गया। जब भूस्खलन हुआ, तब बीजू और संध्या अपने घर पर प्रमाण पत्र और अन्य सामान लेने गए थे। 22 परिवारों को सुरक्षित जगह पर भेजा गया है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों, यानी 26 से 28 अक्टूबर तक केरल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश: 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में रात से हो रही बारिश डिप्रेशन (अवदाब) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार से सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में अगले 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के 24 जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। इंदौर और उज्जैन में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। भोपाल में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीकर सबसे ठंडा रहा अरब सागर में बने डिप्रेशन सिस्टम के कारण राजस्थान में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवा चलने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और कृषि उपज मंडियों के प्रशासन को खुले में रखी फसलों और अनाज को सुरक्
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। यह 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा के पास तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान 90–100 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, सेना को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज रात तक डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा और 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवात मोन्था में बदल जाएगा। वहीं, चक्रवात मोन्था के खतरे को देखते हुए ओडिशा फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। विभाग ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर के बीच तूफान के असर की आशंका है। सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। मोन्था को लेकर ओडिशा में अलर्ट, प्रशासन बोला- पूरी तैयारी फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा है कि वे पूरी तरह तैयार हैं। सभी पावर बोट, OBM, पावर कटर और पोर्टेबल लाइट्स तैयार रखी हैं ताकि अंधेरे में भी राहत और बचाव किया जा सके। बालासोर डीएम ने कहा कि चक्रवात के सदर इलाके में लैंडफॉल की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर तक यलो अलर्ट और 30 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सभी विभागों 24 घंटे एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है, सूखी राशन सामग्री का इंतजाम किया गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। वहीं गंजम में मोन्था को लेकर प्रशासन ने जीरो कैजुअल्टी का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला कलेक्टर कीर्ति वासन वी ने सभी सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्टूबर तक मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए हैं। सेना ने कहा- स्थिति पर हमारी नजर पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती सिस्टम के मद्देनजर भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अगले 48 घंटों में तूफन मोंथा तेज होने की आशंका है। सेना ने कहा कि नेशनल डिसास्टर मैनेजमेंट असोसिएशन (NDMA) और संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। तीन राज्य, जहां च्रकवात मोन्था का असर दिखेगा MP में कटी फसल बही, दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल रात से तेज बारिश हो रही है। श्योपुर में खेतों में काट कर रखा धान तेज बारिश में बह गया। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इधर, दिल्ली में रविवार की सुबह इस सीजन में सबसे ठंडी रही। पिछले दो साल में अक्टूबर का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया जो की 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह आनंद विहार और वजीरपुर में लगातार दूसरे दिन AQI लेवल 400 से ज्यादा दर्ज हुआ। पंजाब के कपूरथला में AQI लेवल 1000 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें... दिल्ली में प्रदूषण से 42% लोगों को गले में खराश लोकल सर्किल्स के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-NCR के 25% परिवारों का कोई न कोई सदस्य आंखों में जलन, सिरदर्द या नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। हर चार में से 3 परिवारों में कोई न कोई बीमार है। 42% घरों में किसी न किसी को गले में खराश या खांसी की शिकायत है। हालांकि इस साल पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 77.5% की कमी आई है। इसके बावजूद दिल्ली की हवा में सुधार नहीं दिखा। WHO के मुताबिक, पीएम 2.5 का लेवल 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए, जबकि दिल्ली में यह मानक से करीब 24 गुना ज्यादा दर्ज हुआ। एक्सपर्ट बोले- हालात बिगड़ेंगे, सावधानी रखें फिलहाल हवा में सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार तभी होगा जब उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलें या बारिश हो। हालांकि, एक्सपर्ट और डॉक्टर्स ने सलाह दी है कि बच्चे, बुजुर्ग, बीमार घर में रहें। सुबह की सैर, खुले में व्यायाम से बचें। मास्क लगाएं और विटामिन सी और पानी ज्यादा पिएं। देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल... केरल: आदिमाली में बारिश से लैंडस्लाइड, 1 की मौत शुक्रवार देर रात केरल के इडुक्की जिले में आदिमाली के पास हुए भूस्खलन में दो घर दब गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदिमाली के लक्षम वीडू निवासी बीजू के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों, पुलिस और बचाव कर्मियों ने 6 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी संध्या को बचा लिया। आदिमाली के पास नेशनल हाईवे पर रात लगभग 10 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे रिहायशी इलाकों में भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गिर गया। जब भूस्खलन हुआ, तब बीजू और संध्या अपने घर पर प्रमाण पत्र और अन्य सामान लेने गए थे। 22 परिवारों को सुरक्षित जगह पर भेजा गया है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों, यानी 26 से 28 अक्टूबर तक केरल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश: 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में रात से हो रही बारिश डिप्रेशन (अवदाब) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार से सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में अगले 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के 24 जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। इंदौर और उज्जैन में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। भोपाल में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीकर सबसे ठंडा रहा अरब सागर में बने डिप्रेशन सिस्टम के कारण राजस्थान में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवा चलने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और कृषि उपज मंडियों के प्रशासन को खुले में रखी फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: नोएडा, गाजियाबाद और बागपत में AQI रेड जोन में पहुंचा
यूपी में दिवाली के बाद फिर से हवा जहरीली हुई है। पूरे एनसीआर में यही स्थिति है। जहां यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और बागपत का AQI रेड जोन में पहुंच गया है। इसका असर अब हवा में दिख रहा है। प्रदेश में 3 शहरों की हवा ‘रेड जोन’ में पहुंच गई है, यानी अब हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है। पूरी खबर पढ़ें... झारखंड: बीते 24 घंटे में जमशेदपुर सबसे गर्म शहर, कुछ जगहों पर बारिश की संभावना झारखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिनों से मिलाजुला बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें...