अंतरराष्ट्रीय निशुल्क गीता प्रचार मिशन भारत/नारी शक्ति चिंतन मंच द्वारा डॉ.रेनूशरण को प्रमुख प्रचारिका पद की जिम्मेदारी मिली।

परमश्रद्धेय गुरु जी कैलाश मंथन ने कहा कि डॉ रेनूशरण मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से गीता प्रचार मिशन में सेवा कार्य कर रही है।आप धर्म, आध्यात्म एवं सनातन संस्कृति, गौसेवा, पर्यावरण रक्षा, प्राणीमात्र, गीता प्रचार धर्म की रक्षा सहित विभिन्न संगठनों में निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करने और हमारे मिशन के लिए निरंतर निस्वार्थ सेवा प्रदान करने का कार्य कर रही है डॉ रेनूशरण को संस्था में प्रमुख गीता प्रचार का दायित्व दिया गया है।
डॉ रेनूशरण ने कहा कि गीता का ज्ञान सागर,मोक्ष की राह, श्री गीता देती सच्ची चाह,कर्म करो तुम निस्वार्थ भाव यही है जीवन का सच्चा सार।
डॉ रेनूशरण ने कविता पाठ करते हुए ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई कहा आज हमें अपनी भूधरा की रक्षा करने केलिए विशेष ध्यान देना होगा अधिक से अधिक पौधारोपण कार्य कर हम अपने ग्रह को शक्ति प्रदान करें । प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना है क्योंकि पृथ्वी के जल स्तर को बनाए और बढ़ाये रखने के लिए एक सफल प्रयास होगा। हम सभी को इस विषय पर दृढ़ निश्चय कर कार्य करना चाहिए। उपस्थित सभी सम्मानित मात्रशक्तियों पदाधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।