अंतरराज्यीय असला तस्कर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 02 पोनिया राइफल 01 रिवॉल्वर 02 तमंचे और 344 कारतूस बरामद
अंतरराज्यीय असला तस्कर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 02 पोनिया राइफल 01 रिवॉल्वर 02 तमंचे और 344 कारतूस बरामद
अंतरराज्यीय असला तस्कर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 02 पोनिया राइफल 01 रिवॉल्वर 02 तमंचे और 344 कारतूस बरामद
*माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के “भयमुक्त/अपराधमुक्त उत्तराखंड” संकल्प को साकार करते हुए SSP ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अवैध असलाह तस्करों के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर सीधा और निर्णायक प्रहार*
*SSP अजय गणपति के निर्देशन में जम्मू एंड कश्मीर में आर्म्स सप्लाय करने वाले 02 अंतर्राज्यीय अवैध असलाह तस्कर गिरफ्तार*
➡️ *अंतरराज्यीय असला तस्कर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 02 पोनिया राइफल 01 रिवॉल्वर 02 तमंचे और 344 कारतूस बरामद*
➡️ *आतंकवादी गतिविधियों में जुड़े हो सकते हैं अभियुक्तों के तार*
➡️ *जम्मू-कश्मीर तक अवैध हथियार सप्लाई करते थे शातिर तस्कर, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद*
➡️ *इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बैंकिंग ट्रेल के माध्यम से पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी*
➡️ *SOG रुद्रपुर व कोतवाली सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्राज्यीय अवैध असलाह तस्करी गिरोह का हुआ पर्दाफाश*
???? श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में "ऑपरेशन प्रहार" के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
➡️ इसी क्रम में दिनांक 08.04.2026 को एसओजी रुद्रपुर एवं कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कार से सिडकुल फेस-02 क्षेत्र से कच्चे रास्ते के माध्यम से अवैध असलहा लेकर जा रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई। करीब 18:25 बजे संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा वाहन को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जो कच्चे रास्ते में फंस गया।
➡️ पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा एवं कारतूस बरामद हुए।
➡️ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पुलिस दबिश के डर से हथियारों को चोरगलिया जंगल में छिपाने जा रहे थे तथा अंतर्राज्यीय स्तर पर इनकी सप्लाई करते थे।
*अभियुक्तों का विवरण:*
➡️ हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इन्द्रपाल सिंह, निवासी बिरिया फार्म सिसैया, कोतवाली सितारगंज (उम्र 27 वर्ष)
➡️ निखिल वर्मा उर्फ रानू पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी केशवनगर, सितारगंज (उम्र 27 वर्ष)
*पूछताछ में खुलासे:*
➡️ अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जम्मू निवासी “वाहिद/वाजिद” सहित अन्य व्यक्तियों को हथियार उपलब्ध कराए जाते थे।
➡️ पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि पुलभट्टा निवासी इन्द्रजीत संधू व पवन संधू के माध्यम से यह नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। अभियुक्त अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।
➡️ पुलिस दबिश के बाद दोनों आरोपी बरामद हथियारों को चोरगलिया जंगल में छिपाने की योजना बनाकर जा रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का सख्त संदेश:*
➡️ जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध असलहा तस्करी, संगठित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जो भी व्यक्ति इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऊधम सिंह नगर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अवैध असलहा तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान जारी रहेगा।



