सीवान में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी:डीएम ने युवाओं को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया
सीवान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक जिला परिवहन कार्यालय, सीवान के तत्वावधान में पूरे महीने आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को अभियान के छठे दिन सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता रथ को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने समाहरणालय सीवान परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी से हो रहे हादसे इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में युवा अपनी जान गंवा रहे हैं, जिसका प्रमुख कारण लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। ऐसे में युवाओं को विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश, यातायात नियम, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग से होने वाले नुकसान, नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को रोचक और सरल तरीके से यातायात नियमों की जानकारी देना है, ताकि वे नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज विशेष रूप से वाहन परमिट एवं व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) की जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इस जांच में मोटर यान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक तथा सभी चलंत दस्ता सिपाहियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि यातायात नियमों का सुदृढ़ता से पालन न केवल वाहन चालकों के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान पूरे जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि लोगों में जिम्मेदार नागरिक होने की भावना विकसित हो सके।