लखनऊ में 53 वाहनों को बिजली विभाग ने दिखाई हरी:फॉल्ट ट्रिपिंग की समस्याओं को दूर करेंगे, गर्मी में बढ़ी मांग के बीच विभाग ने की तैयारी

गर्मी में बिजली की बेहतर सेवा के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) ने सोमवार को 53 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इन नई गाड़ियों को लखनऊ के चारों जोनों में तैनात किया गया है। जिसमें गोमतीनगर, जानकीपुरम और मध्य क्षेत्र में 12-12 वाहन और अमौसी क्षेत्र में 17 वाहन शामिल हैं। मुख्य अभियंता (वितरण) के कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया। विभाग ने ये आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन गर्मी में बढ़ती बिजली मांग और फॉल्ट-ट्रिपिंग की समस्याओं से निपटने के लिए तैयार किए हैं। इन वाहनों की मदद से मेंटेनेंस टीम फॉल्ट की जगह पर तेजी से पहुंच सकेगी। शिकायतों का निस्तारण पहले से ज्यादा तेज होगा। उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी होगी। इससे विभाग ट्रिपिंग-फ्री और निर्बाध बिजली सप्लाई दे सकेगा। साथ ही उपभोक्ता भी संतुष्ट होंगे। विभाग का कहना है कि उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों को भी नियमित ट्रेनिंग दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उपभोक्ता देवो भवः के मंत्र को ध्यान में रखते हुए गर्मियों में निर्बाध और ट्रिपिंग-फ्री बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Mar 30, 2026 - 21:50
 0