यूपी में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट आज, अखिलेश को याद आया NRC, भाजपा का पलटवार
Uttar Pradesh SIR : उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग आज मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी करेगा। बताया जा रहा है कि सूची से 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं।
Uttar Pradesh SIR : उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग आज मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी करेगा। बताया जा रहा है कि सूची से 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं।
चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ड्राफ्ट सूची में करीब 12.55 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल है। ड्राफ्ट सूची आने के बाद दावे-आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दर्ज होंगी। 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
अखिलेश ने NRC से की तुलना : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिये सरकार चोरी-छिपे एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) लागू करने का काम कर रही है और सत्ता का खुला दुरुपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि एनआरसी का काम गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है, लेकिन भाजपा सरकार निर्वाचन आयोग के जरिये एसआइआर कराकर वही काम कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
भाजपा का पलटवार : वरिष्ठ भाजपा नेता और यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव के एसआई आर ही एनआरसी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले इनके कार्यकर्ता एसआईआर कराते हैं और अब भ्रमित कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta



