मंत्री संजय पासवान बोले- तेजस्वी को जनता ने नकारा:बंगाल में जाकर बिहारियों को दे रहे गाली; चिराग को सीएम बनाना चाहते हैं कार्यकर्ता
नालंदा के हरनौत प्रखंड के नेहुसा गांव में श्री श्री 108 श्री बाबा चौहरमल स्मारक समिति के देखरेख में दो दिवसीय मेला महोत्सव का रविवार देर शाम भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने बाबा के चरणों में शीश झुका कर मेले का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने समाज के लोगों को स्वाभिमान और शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और सूबे के नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। चिराग को सीएम बनाना चाहते हैं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद के चेहरे और निशांत कुमार की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा-आर नेता सह मंत्री संजय पासवान ने स्पष्ट किया कि एनडीए पांच दलों का मजबूत गठबंधन है। स्वाभाविक है कि हर दल के कार्यकर्ता अपने नेता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि आदरणीय चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनें। इसी तरह जदयू और भाजपा के लोग भी अपने-अपने नेता को सीएम बनाना चाहते हैं। लेकिन, हम गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन करते हैं। वर्तमान में नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री हैं। पांचों दलों का शीर्ष नेतृत्व बैठकर जिस नाम पर मुहर लगाएगा, बिहार की जनता उसे सहर्ष स्वीकार करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सीएम भाजपा कोटे से भी हो सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला और नाम की चर्चा गठबंधन के अंदर ही तय होगी। तेजस्वी यादव को जनता ने घर बैठा दिया सरकार के दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलने के तेजस्वी यादव के आरोप पर मंत्री संजय पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी को सूबे की जनता ने पूरी तरह नकार कर घर बैठा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बंगाल में जाकर बिहार और बिहारवासियों को गाली दे रहे हैं और उन्हें बदनाम कर रहे हैं। मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि तेजस्वी को अनर्गल आरोप लगाने के बजाय इस बात पर चिंतन और मनन करना चाहिए कि जनता ने उन्हें इतनी बड़ी हार क्यों दी? उन्हें अपने गठबंधन की समीक्षा करनी चाहिए। दुगोला व नाट्य मंचन का दर्शकों ने उठाया लुत्फ इससे पहले बाबा चौहरमल मेले के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दुगोला और नाट्य मंचन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विजय पासवान ने की, जबकि मंच संचालन लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष ने किया। इस मौके पर मेला समिति के सदस्यों के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Apr 12, 2026 - 23:56
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.