बिना नाम लिए हुड्डा पर संपत सिंह निशाना:हिसार में बोले-लोग सीएम का सपने देख रहे, लेकिन साथियों को मारकर आगे नहीं बढ़ सकते

हिसार के सिरसा रोड स्थित देवीलाल सदन में सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला, पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेद लोहान समेत इनेलो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रो. संपत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे और बग्गी भी तैयार थी, लेकिन वे उस पर चढ़ नहीं पाए। संपत सिंह ने आगे कहा कि अपने साथियों को मारकर कोई आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से विश्वासघात किया गया है और मीठी थपकी देकर लोगों को धोखा दिया गया है, जिसका परिणाम अब भुगतना पड़ रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान संपत सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन किया था, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने अपने स्वार्थ और डर के कारण जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने उचाना में 60 हजार वोटों की चोरी का आरोप लगाया। संपत सिंह के अनुसार, ये वोट कांग्रेस को मिलने चाहिए थे, लेकिन भाजपा को दिलाए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता की उम्मीदें तोड़ी हैं, और अब जनता भी कांग्रेस से टूट चुकी है। अजय चौटाला के "चला हुआ कारतूस" वाले बयान पर पलटवार करते हुए संपत सिंह ने कहा कि यदि उन्होंने "चला हुआ कारतूस" कहा है, तो इसका मतलब है कि गोली चली तो है, और इसीलिए उन्हें दर्द हो रहा है। संपत सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटती रही, वहीं भाजपा अब उसी काम को और अधिक खतरनाक तरीके से कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि "तीन इंजन की सरकार" केवल समाज को तोड़ने और धर्म के नाम पर वोट लेने का काम कर रही है।

Nov 10, 2025 - 20:31
 0