फांसी से झूलते मिला विवाहिता का शव:किशनगंज में परिजन ने बतायाआत्महत्या, 7 महीने पहले हुई थी शादी

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की ताती बस्ती में 20 वर्षीय विवाहिता का शव उसके मायके में फांसी से लटका मिला। मृतका की पहचान मौसमी बोसाक के रूप में हुई है। इस मामले में सदर थाना में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज करने की प्रक्रिया गुरुवार को जारी रही। मृतका के मायके वालों ने किसी पर भी दोषारोपण नहीं किया है। परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या बताया है। मौसमी की मां बसंती देवी ने इस संबंध में थाना में एक आवेदन भी दिया है। 7 महीने पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, मौसमी बोसाक की शादी सात माह पहले धर्मगंज मझियां में हुई थी। वह पिछले दो माह से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि मौसमी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। परिजन ने फांसी से झूलते देखा परिजनों की नजर जब मौसमी के कमरे में पड़ी और उन्होंने शव को फांसी से झूलता देखा, तो तत्काल सदर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Dec 5, 2025 - 11:31
 0