पंकज चौधरी का यूपी भाजपा अध्यक्ष बनना तय, कौन कौन होगा प्रस्तावक?
UP BJP President Election : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय नजर आ रहा है। वे आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अपना नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्मृति ...
UP BJP President Election : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय नजर आ रहा है। वे आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अपना नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी, स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, बेबी रानी मौर्य उनके प्रस्तावक होंगे।
पंकज चौधरी आज विमान से दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी थे। चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भरेंगे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज नामांरन भरे जाएंगे और चुनाव कल होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कल प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिनके नेतृत्व में हम 2027 में समाजवादी पार्टी को हराएंगे। जैसे हमने बिहार में जीत हासिल की, वैसे ही हम उत्तर प्रदेश में भी जीतेंगे, और हमें पूरा भरोसा है कि हम 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पर कहा कि प्रक्रिया चल रही है और आपको नामांकन के उपरांत पता चलेगा कि भाजपा कैसे इस देश की एकमात्र पार्टी है जहां नियम के मुताबिक हम सब कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और सूचिता के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन-कौन से प्रत्याशी हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि समाजवादी पार्टी के गुंडाराज और जंगलराज को उत्तर प्रदेश के लोग कभी नहीं भूलेंगे।
भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि संगठन तय करता है कि क्या होना है। संगठन पर्व चल रहा है। मैं कोई अपेक्षा नहीं करती, संगठन पर्व में मैं शामिल होने आई हूं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संवैधानिक तरीके से पार्टी चुनाव करती है, उसमें मैं शामिल होने आई हूं।
edited by : Nrapendra Gupta



