नारनौल में हैंडबैग स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल-नकदी और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद

हरियाणा के नारनाैल शहर में हैंडबैग स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए नारनौल की टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। खास बात यह है कि स्नैचिंग में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली। 27 जनवरी को शाम करीब 5 बजे रिंकी पत्नी सुशील, निवासी मोहल्ला माली टीबा नारनौल सैनी धर्मकांटा निजामपुर रोड के पास जा रही थीं। इसी दौरान ब्लैक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए और अचानक उनका हैंडबैग छीनकर फरार हो गए। हैंडबैग में एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 400 रुपये नकद और कुछ जरूरी कागजात थे। सीआईए के पास जांच घटना की शिकायत पर थाना सिटी नारनौल में धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए नारनौल की टीम को जांच सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की बाइक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन व श्याम निवासी गणेश कॉलोनी नसीबपुर नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास जो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल थी, वह भी चोरी की थी। यह मोटरसाइकिल भाखरी से चोरी की गई थी। दोनों थाने की रही पुलिस पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना सिटी नारनौल और थाना सदर नारनौल पुलिस की संयुक्त भूमिका रही।

Jan 29, 2026 - 11:44
 0