मुंबई में तरबूज खाने से 4 मौत, चंडीगढ़ में अलर्ट:फूड सेफ्टी विभाग ने दिए सैंपलिंग के निर्देश; लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मुंबई में तरबूज खाने से कथित मौत की मीडिया रिपोर्ट्स के बाद चंडीगढ़ प्रशासन (UT) अलर्ट हो गया है। फूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य विभाग यूटी चंडीगढ़ ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए शहर के विभिन्न बाजारों से तरबूज के सैंपल इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं। इन सैंपलों को विस्तृत जांच के लिए FSSAI द्वारा अधिसूचित और NABL मान्यता प्राप्त लैब्स में भेजा गया है। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग सेक्टरों में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब्स तैनात की गई हैं, जहां मौके पर ही तरबूज की गुणवत्ता जांची जा रही है। शुरुआती जांच रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक किसी भी सैंपल में नकली रंग या अतिरिक्त चीनी की मिलावट नहीं पाई गई है। विभाग फिलहाल विस्तृत लैब रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। मुंबई में तरबूज खाने से चार की मौत मुंबई के जेजे मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने से मौत हो गई थी। मृतकों में अब्दुल्ला अब्दुल कादर (40), उनकी पत्नी नसरिन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आयशा (16) शामिल हैं। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। गेट-टुगेदर पार्टी में परिवार ने खाया था तरबूज पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को परिवार ने अपने घर पर एक गेट-टुगेदर पार्टी रखी थी। इसमें कुछ रिश्तेदार आए थे। परिवार ने मेहमानों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद कपल और उनकी दोनों बेटियों ने तरबूज खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक चारों परिवार के सदस्यों की मौत हो गई।

May 1, 2026 - 22:06
 0