दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। ऑस्ट्रेलिया के बाद गोलीबारी की इस तरह की खबर सामने आई है। मीडिया खबरों के अनुसार इसमें करीब 20 लोगों को गोलियां लगी हैं। घायलों में से 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 3 ...
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। ऑस्ट्रेलिया के बाद गोलीबारी की इस तरह की खबर सामने आई है। मीडिया खबरों के अनुसार इसमें करीब 20 लोगों को गोलियां लगी हैं। घायलों में से 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 3 बच्चों की मौत हो गई है। हमलावर अज्ञात बंदूकधारी थे, जो फायरिंग करके फरार हो गए हैं। एक महीने में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।
ALSO READ: UP में 50 हजार रुपए इनामी बदमाश एनकाउंटर में किया ढेर, भारी मात्रा में मिले हथियार
अब तक की जांच में हमला करने के पीछे का उद्देश्य अभी तक पता नहीं चला है। गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली के मुताबिक हमला जोहान्सबर्ग शहर से 40 किलोमीटर (25 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बसे बेकर्सडेल इलाके में हुआ है।
ALSO READ: CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोरी के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार
अज्ञात बंदूकधारियों ने सोने की खदानों के पास बसी एक बस्ती में रहने वाले लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। घायलों के मुताबिक उन्होंने हमलावरों को देखा है, जिन्होंने उन पर पीछे से गोलियां बरसाईं। Edited by : Sudhir Sharma



